ट्विशा शर्मा दहेज हत्या मामला: सास गिरिबाला सिंह के घर CCTV क्यों चल रहा था 2 दिन 2 घंटे 20 मिनट पीछे?

Twisha Sharma: गिरिबाला सिंह के घर पर CCTV इंस्टॉल करने का काम विनोद वाणी की कंपनी ने किया था। रोहित विश्वकर्मा उसी कंपनी में कर्मचारी है और घटना के बाद वही घर पहुंचा था।

Twisha Sharma Dowry Death Case: नोएडा की ट्विशा शर्मा जिन्होंने भोपाल में शादी की थी, वह ससुराल में मृत पाई गईं। उनकी सांस व पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और ट्विशा के पति समर्थ सिंह पर केस हुआ। इस बीच CCTV फुटेज को लेकर नया विवाद सामने आया है। ट्विशा के परिवार और उनके वकील लगातार आरोप लगा रहे हैं कि CCTV फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई है और इसकी गंभीर जांच होनी चाहिए। इसी बीच CCTV सिस्टम इंस्टॉल करने वाली कंपनी के कर्मचारियों के बयान ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।

ट्विशा शर्मा दहेज हत्या मामला: सास गिरिबाला सिंह के घर CCTV क्यों चल रहा था 2 दिन 2 घंटे 20 मिनिट पीछे?

ट्विशा शर्मा दहेज हत्या मामला: सास गिरिबाला सिंह के घर CCTV क्यों चल रहा था 2 दिन 2 घंटे 20 मिनिट पीछे?

जानकारी के मुताबिक, गिरिबाला सिंह के घर पर CCTV इंस्टॉल करने का काम विनोद वाणी की कंपनी ने किया था। रोहित विश्वकर्मा उसी कंपनी में कर्मचारी है और घटना के बाद वही घर पहुंचा था। गिरिबाला ने घटना के बाद विनोद और रोहित को कॉल किया था। रोहित ने ही DVR निकालकर पुलिस को सौंपा और CCTV फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए।

End of Feed