Twisha Sharma Case: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल की अदालत में ट्रायल पर लगाई रोक, CBI सहित तीन को नोटिस

Twisha Sharma Case: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल सेशंस कोर्ट की सुनवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। ट्विशा शर्मा के पिता ने निष्पक्ष ट्रायल के लिए मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की है।

Twisha Sharma Case: पूर्व मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में आज यानी शुक्रवार 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने भोपाल की सेशंस कोर्ट में चल रही सुनवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा के पिता नव निधि शर्मा की याचिका पर सीबीआई, आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Supreme Court SCIGOV

सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल की अदालत में ट्रायल पर लगाई रोक

ट्विशा शर्मा के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले की सुनवाई भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की है। याचिका में निष्पक्ष और स्वतंत्र सुनवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई है। याचिकाकर्ता की तरफ से आशंका जताई गई है कि आरोपी गिरबाला सिंह के प्रभाव के कारण भोपाल में निष्पक्ष सुनवाई प्रभावित हो सकती है। गिरबाला सिंह पूर्व जिला जज हैं और ट्विशा की सास हैं।

End of Feed