ईरान से खतरे का डर! ट्रंप ने तुर्किये से ब्रिटेन जाते समय गुपचुप बदला था विमान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान से जुड़े विश्वसनीय खतरे की खुफिया जानकारी मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्किये से ब्रिटेन जाते समय गुप्त रूप से अपना विमान बदला था। ट्रंप एयर फोर्स वन से C-32A सैन्य विमान में चले गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने तुर्किये से ब्रिटेन की यात्रा के दौरान गुप्त रूप से अपना विमान बदल लिया था। मीडिया में आई खबर में ये जानकारी दी गई। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने ईरान से जुड़े एक विश्वसनीय खतरे की जानकारी दी थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया था।

donald Trump

ईरान से खतरे के बीच ट्रंप ने तुर्किये से ब्रिटेन जाते समय बदला था विमान

‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ की खबर के अनुसार, ट्रंप अंकारा में टेलीविजन कैमरों के सामने एयर फोर्स वन विमान में सवार हुए, लेकिन कुछ ही मिनट बाद वह हवाई अड्डे पर भोजन और अन्य सामान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होने वाले एक कैटरिंग ट्रक के जरिये एक छोटे सैन्य विमान एयर फोर्स सी-32ए में सवार हो गए।

End of Feed