अबू आजमी की 'औरंगजेब' वाले बयान को लेकर मुश्किलें बढ़ीं, शिवसेना प्रवक्ता ने दर्ज कराई शिकायत

शिवसेना प्रवक्ता किरण पावसकर ने कहा कि यह मुद्दा विधानसभा में भी उठेगा। अगर कोई व्यक्ति हमारे देश के महापुरुषों का अपमान करेगा, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके खिलाफ कार्रवाई हो, इसके लिए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे जैसे नेता ने आवाज उठाई है।

सपा नेता अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई में शिवसेना के प्रवक्ता किरण पावसकर ने अबू आजमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि अबू आजमी ने जो कुछ भी बोला है, वह गलत है। मेरी मांग है कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हो। शिवसेना प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने कहा है कि कल से जांच शुरू कर दी जाएगी।

abu azmi

सपा नेता अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं

बता दें कि सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसे लेकर पूरे देश में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की जा रही है।

End of Feed