शहर

हिमाचल में गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह, भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी; IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

Himachal Pradesh Snowfall Alert: हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ​​मौसम विभाग ने लाहौल और स्पीति में हिमपात, चंबा और कांगड़ा में बादलों की गरज तथा बिजली की चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।

Image

हिमाचल प्रदेश बर्फबारी

Photo : iStock

Himachal Pradesh Snowfall Alert: हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमपात के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने लोगों को संवेदनशील इलाकों से दूर रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने लाहौल और स्पीति में हिमपात, चंबा और कांगड़ा में बादलों की गरज तथा बिजली की चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।

मंडी प्रशासन ने लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा न करने की सलाह दी है। सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले सप्ताह की बर्फबारी के बाद सप्ताहांत में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने शिमला और अन्य पर्यटन शहरों की ओर रुख किया था।

सबसे ठंडा स्थान रहा केलांग

न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। लाहौल और स्पीति में केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से नीचे 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाल ही में भूस्खलन और बाढ़ के कारण सैकड़ों सड़कें अवरुद्ध हो गई थीं जिनकी बहाली का काम जारी है।

कश्मीर में बारिश और हिमपात

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई जिससे पूरे क्षेत्र में तापमान गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि इस बारिश से वर्षा की कमी 80 प्रतिशत से घटकर 40 प्रतिशत रह गई। सोमवार तड़के से ही बारिश शुरू हो गई थी। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और बारामूला समेत पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी ताजा बर्फबारी हुई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article