दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं से लुढ़का पारा, होने लगा ठंडक का एहसास, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं से लुढ़का पारा, होने लगा ठंडक का एहसास, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
केरल में येलो अलर्ट
यूपी में मौसम हुआ साफ
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरा उत्तर प्रदेश ग्रीन जोन में है। यानी की यहां किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अब प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
बिहार का मौसम
बिहार में मौसम की चाल बदल रही है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का एहसास हो रहा है तो कुछ हिस्सों में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश का तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
राजस्थान में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो आज राजस्थान में कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी। बारिश और हवाओं से तापमान पर मामूली असर देखने को मिलेगा।
कश्मीर में मौसम का हाल
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। डोडा समेत कई क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में ढके हुए हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है।
दिल्ली में कल का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 4 और 5 मार्च को तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना बन रहेगा और तापमान में कमी आएगी। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में वापस एक बार फिर ठंडक का एहसास होने लगा है।
