Mumbai, जयपुर और उदयपुर, इन तीनों शहरों में क्या समानता है, टॉप 25 में बनाई जगह

उदयपुर, मुंबई और जयपुर देश के बड़े शहर हैं। इन शहरों में एक समानता है, जिसके कारण यह दुनिया के चोटी के 25 शहरों में शामिल हैं। रैंकिग के लिहाज से बात करें तो मुंबई सबसे पीछे 21वें नंबर पर है।

तीनों शहरों में वैसे तो कोई समानता नहीं है। फिर भी इस मायने में तीनों समान हैं कि इन शहरों में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। दुनियाभर के लोग भारत के इन तीनों ही शहरों में आते हैं और यहां की खूबसूरती को हमेशा के लिए अपनी आंखों में बसाकर ले जाते हैं। यही कारण है कि प्रतिष्ठित ट्रैवल मैगजीन Travel + Leisure की World's Best Awards 2026 रैंकिंग में भारत के तीन शहरों Mumbai, Jaipur और Udaipur ने दुनिया के टॉप-25 सर्वश्रेष्ठ शहरों में जगह बनाई है। यह लिस्ट दुनियाभर के यात्रियों की राय के आधार पर तैयार की गई, जिसमें 6.61 लाख से ज्यादा वोट मिले। चलिए जानते हैं इन शहरों ने किस-किस स्थान पर जगह बनाई -

top 3 cities in india

दुनिया के टॉप 25 शहरों में तीन भारत के शहर

तीनों शहरों में उदयपुर टॉप पर

हालांकि, भारत का कोई भी शहर टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया, लेकिन 'झीलों की नगरी' के नाम से मशहूर उदयपुर को वर्ल्ड रैंकिंग में 12वां और एशिया में 8वां स्थान हासिल हुआ। अपनी भव्य झीलों, शाही महलों, हेरिटेज होटलों और समृद्ध राजस्थानी संस्कृति के कारण यह शहर हमेशा से विदेशी पर्यटकों की पसंद रहा है।

End of Feed