Rajasthan Accident Video: राजस्थान के बाड़मेर में ट्रेलर और कार की भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2023, 09:53 PM IST

राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना थाना के पास से एक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक ही परिवार समेत के पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा एक ट्रेलर व कार की जोरदार भिड़ंत के होने से हुआ।

राजस्थान के बाड़मेर धोरीमना थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 68 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है यहां एक ट्रेलर व कर की जोरदार भिड़ंत हो गई हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ये सभी एक ही परिवार के थे जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को महाराष्ट्र निवासी परिवार दो गाड़ियों में सवार होकर जैसलमेर घूमने जा रहा था।

rajasthan road accident

राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना थाना के पास से एक सड़क हादसा हो गया

इस दौरान नेशनल हाईवे 68 पर सुरते की बेरी गांव के पास गोलाई में एक कार पहले आगे निकल गई और दूसरी कार सामने से आ रहे ट्रेलर से भीड़ गई हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे से उड़ गए और कार में सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

End of Feed