छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रक-कार की भीषण टक्कर में चार जिंदगियां खत्म, एक की हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सकरी थाना क्षेत्र में ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और मामले की जांच जारी है।

Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना गुरुवार देर रात सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सम्बलपुरी गांव के पास हुई, जहां एक ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय कार में सवार छत्रपाल रात्रे (37 वर्ष), विशाल लहरे (25 वर्ष), अनमोल लहरे (14 वर्ष) और सोनू मिरी (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रकाश रात्रे इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tragic Late-Night Road Accident in Bilaspur

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा

भीषण टक्कर से हुई लोगों की मौत

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुंगेली और बिलासपुर जिले के रहने वाले पांच लोग अपने एक रिश्तेदार की शादी की 25वीं सालगिरह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सकरी थाना क्षेत्र स्थित यादव ढाबा पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात वे कार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

End of Feed