Sunday को देहरादून जाने का प्लान है तो टाल दें, दिल्ली-देहरादून हाईवे सुबह से शाम तक रहेगा बंद

रविवार 22 फरवरी को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने विशेष कार्यक्रम के चलते हाईवे को बंद रखने का फैसला लिया है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। मेरठ और गाजियाबाद रूट पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। देहरादून जाने का प्लान है तो यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें।

दिल्ली से देहरादून जाना हो तो अब भी पुराने दिल्ली-देहरादून हाईवे का इस्तेमाल करना अभी मजबूरी है। यह रूट दिल्ली से गाजियाबाद, मेरठ, देवबंद, सहारनपुर होते हुए देहरादून की ओर जाता है। अभी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से फीता नहीं कटा है, इसलिए इस रूट पर आप दिल्ली से बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे तक ही सफर कर सकते हैं। अगर आपका इसी रविवार यानी 22 फरवरी को दिल्ली से देहरादून जाने या देहरादून से दिल्ली आने का कार्यक्रम है तो अपनी यात्रा को एक दिन टाल दें, या एक दिन पहले शनिवार 21 फरवरी या एक दिन बाद 23 फरवरी को आ जाएं। क्योंकि 22 फरवरी को दिल्ली-देहरादून हाईवे, मेरठ में बंद रहेगा।

delhi-dehradun highway

रविवार 22 फरवरी को बंद रहेगा दिल्ली-देहरादून हाईवे

क्यों बंद रहेगा दिल्ली-देहरादून हाईवे

रविवार 22 फरवरी 2026 को दिल्ली-देहरादून हाईवे बंद रहेगा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन मेरठ आने वाले हैं। पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रशासन ने रविवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रखने का फैसला लिया है।

End of Feed