मनाली में पर्यटकों का सैलाब, घंटों तक फंसे रही गाड़ियां; वीकेंड और पर्यटन सीजन ने बढ़ाई परेशानी

हिमाचल प्रदेश के मनाली में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से यातायात व्यवस्था पर भारी दबाव देखने को मिला। वीकेंड और पर्यटन सीजन के चलते चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार थम गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

Manali Traffic Jam: हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनिवार को भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। पर्यटन सीजन और वीकेंड के कारण शुक्रवार को भी चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव अचानक काफी बढ़ गया। हिमाचल के पंडोह से झलोगी के बीच कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

Himachal Pradesh Traffic

मनाली में वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़ (फोटो- ANI)

कुल्लू-मनाली की ओर जाने में परेशानी

कुल्लू-मनाली की ओर जा रहे पर्यटक वाहनों की भारी आवाजाही के चलते दिनभर सड़क पर ट्रैफिक बेहद धीमा रहा और कई बार पूरी तरह रुक-रुक कर चलता दिखाई दिया। इससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों दोनों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी। जानकारी के अनुसार सुबह से ही पर्यटक वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई।

End of Feed