Jhajjar News: कुएं में जहरीली गैस बनी काल, बछड़े को बचाने उतरे चार लोगों ने गंवाई जान

झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में कुएं में गिरे बछड़े को बचाने उतरे चार लोगों की मौत हो गई। जहरीली गैस की चपेट में आने से उनका दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जांच जारी है।

Jhajjar News: हरियाणा के झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में गिरे एक बछड़े को बचाने की कोशिश में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चारों का दम घुट गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Jhajjar tragedy

जहरीली गैस से भरे कुएं ने ली चार लोगों की जान

बछड़े को बचाने एक के बाद एक उतरे लोग

जानकारी के अनुसार, गांव के एक कुएं में बछड़ा गिर गया था। उसे बाहर निकालने के लिए सबसे पहले एक व्यक्ति कुएं के अंदर उतरा, लेकिन जहरीली गैस के कारण वह बेहोश हो गया। जब वह बाहर नहीं आया, तो उसे बचाने के लिए एक-एक कर तीन अन्य लोग भी कुएं में उतर गए, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आने के कारण बाहर नहीं निकल सके।

End of Feed