ओडिशा के नयागढ़ में भीषण सड़क हादसा; बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 30 अन्य घायल

ओडिशा के नयागढ़ जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पर्यटक बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण बस दासपल्ला के हनुमान घाटी रोड पर मोड़ लेते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है, वहीं प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Odisha Bus Accident: ओडिशा के नयागढ़ जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक पर्यटक बस के पलटने से कम से कम पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब दो बजे उस समय हुआ जब 55 यात्रियों को लेकर जा रही बस दासपल्ला के हनुमान घाटी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस ने बताया कि मोड़ लेते वक्त चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे बस पलट गई। इस दुर्घटना में हरि पात्रा, उनकी पत्नी लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू, उनकी बेटी सुमति और चालक प्रबीन कुमार साहू की मौत हो गई। सभी मृतक ब्रह्मपुर के निवासी बताए गए हैं।

Odisha Bus Accident

ओडिशा के नयागढ़ में पर्यटक बस पलटने से पांच लोगों की मौत

सीएम माझी ने किया मुआवजे का ऐलान

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से 4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा भी की है। उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ’’नयागढ़ जिले के दासपल्ला के पास एक पर्यटक बस दुर्घटना में कई यात्रियों की जान जाने की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी और व्याकुल हूं। मैं भगवान जगन्नाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’

End of Feed