जम्मू में अचानक आसमान पड़ा काला, दुर्लभ घटना से भयभीत लोग; पंजाब में भी हुआ था ऐसा

जम्मू के अखनूर में आया बवंडर इस क्षेत्र के लिए एक अत्यंत दुर्लभ घटना है, हालांकि पिछले साल पंजाब के कई हिस्सों में इसी तरह की घटनाएं देखी गई थीं। यह आंधी-तूफान से उत्पन्न एक तेज हवा के झोंके के रूप में शुरू हुआ जो जल्दी ही बवंडर में परिवर्तित हो गया।

जम्मू के अखनूर इलाके में शनिवार शाम को बवंडर आने की खबर मिली, जिससे निवासी भयभीत और चिंतित हो गए। जम्मू-कश्मीर मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने पुष्टि की कि यह दुर्लभ घटना खुले मैदान में लगभग 10 मिनट तक चली। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब लोगों ने हवा का घूमता हुआ बवंडर देखा। कई लोग तुरंत घरों के अंदर भागे या सुरक्षित जगहों की ओर चले गए। लोगों ने बताया कि उन्होंने ऐसा नज़ारा पहले कभी नहीं देखा था। चिंतित निवासियों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में बवंडर को दिखाया गया है।

Tornado in Jammu

अखनूर में बवंडर से लोग भयभीत (फोटो-ट्विटर)

डॉ. अहमद ने ’पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए इसपर जोर दिया कि यह बवंडर इस क्षेत्र के लिए एक अत्यंत दुर्लभ घटना है, हालांकि पिछले साल पंजाब के कई हिस्सों में इसी तरह की घटनाएं देखी गई थीं। उन्होंने कहा, "यह आंधी-तूफान से उत्पन्न एक तेज हवा के झोंके के रूप में शुरू हुआ जो जल्दी ही बवंडर में परिवर्तित हो गया।

End of Feed