शहर

JK Earthquake: डोडा में सुबह-सुबह दो बार डोली धरती, 15 मिनट में आए दो भूकंप

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार तड़के कुछ ही मिनटों में दो बार भूकंप आया। पहले भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.6 और दूसरे की 3 मापी गई। फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार तड़के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। यहां कुछ ही मिनटों में दो बार धरती डोली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार पहला भूकंप आज सुबह 4:22 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। यह झटका जमीन से करीब 10 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया, जिसका केंद्र कटरा से करीब 91 किलोमीटर पूर्व में था।

डोडा में 15 मिनट बाद आया दूसरा भूकंप

पहले भूकंप के कुछ ही मिनट बाद डोडा में सुबह 4:37 बजे एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता 3 रही और यह भी 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। दूसरा झटका कटरा से लगभग 93 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। फिलहाल दोनों भूकंप के झटकों से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

इससे एक दिन पहले महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। शनिवार सुबह 8:45 बजे महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 4.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र वसमत तालुका के शिरली गांव के पास जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। जिसके झटके परभणी और नांदेड के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए। वहीं शाम को 4:22 बजे महाराष्ट्र के चंद्रपुर में भी भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता 3.4 रही। हालांकि दोनों भूकंप के झटकों से किसी जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

उत्तराखंड के पौड़ी गड़वाल में शनिवार सुबह 6:29 बजे भूकंप दर्ज किया गया। जिसकी तीव्रता 3.6 रिएक्टर स्केल पर मापी गई। इसका केंद्र ऋषिकेश से 50 किमी दूर पूर्व की ओर था, यह भूकंप जमीन से 10 किमी की गहराई में दर्ज किया गया। शनिवार को मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप शाम को 7:44 बजे आया, जिसकी रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 मापी गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें