शहर

बेटी ने मां-बाप को पिलाई नशीली चाय, उसी के साथ हो गया बुरा कांड; 3 साथियों ने किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बेटी ने वारदात से पूर्व अपने मां-बाप को चाय में नशीली दवा मिलाकर पिलाई थी।

Image

बिजनौर में नाबालिग से गैंगरेप (फोटो-Istock)

बिजनौर : जिले में परिजनों को कथित तौर पर नशीली चाय पिलाने के बाद उनके बेहोश होने पर एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्‍कर्म करने की घटना सामने आई है। वारदात को कोई और नहीं, बल्कि लड़की के साथियों ने अंजाम दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी के नागालिग होने की वजह से उसे अभिरक्षा में लिया गया है। फिलहाल, एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है।

तीन साथियों ने किया गैंगरेप

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के नूरपुर क्षेत्र के एक गांव में आठ अप्रैल को टीटू ने एक नाबालिग लड़की को बरगलाकर नशे की गोलियां दें दीं और लड़की ने रात में चाय में गोली मिलाकर अपने परिजनों को पिला दी, जिसके बाद वो गहरी नींद में सो गए। आरोप है कि इसी बीच आरोपी घर में दाखिल हुआ। उसने बताया कि परिजनों के बेहोश होने पर टीटू एक खाली पड़े विवाह मंडप में लड़की को ले गया, जहां टीटू और उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे। पीड़िता के मुताबिक, सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और वहां से भाग निकले।

जेवर और नगदी चुरा ले गए आरोपी

एएसपी ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेहोशी के दौरान आरोपियों ने घर से जेवर और नगदी भी चुरा ली। उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित भारतीय न्‍याय संहिता की संबंधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर टीटू और विशेष को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!