टाइम्स नाउ नवभारत के लखवीर सिंह शेखावत और राकेश त्रिवेदी को मिला देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान 2026

जयपुर/मुंबई: टाइम्स नाउ नवभारत के दो वरिष्ठ पत्रकारों लखवीर सिंह शेखावत और राकेश त्रिवेदी को ब्रह्मश्री नारद पत्रकार सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है।

जयपुर/मुंबई: टाइम्स नाउ नवभारत के राजस्थान ब्यूरो हेड लखवीर सिंह शेखावत और वरिष्ठ पत्रकार राकेश त्रिवेदी को ब्रह्मश्री नारद पत्रकार सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए, बल्कि टाइम्स नाउ नवभारत के लिए भी गौरव का विषय है।

devarshi narad journalism award 2026

लखवीर सिंह शेखावत और राकेश त्रिवेदी को मिला पत्रकारिता सम्मान

लखवीर सिंह शेखावत को यह सम्मान विश्व संवाद केंद्र जयपुर, जबकि राकेश त्रिवेदी को विश्व संवाद केंद्र मुंबई द्वारा दिया गया है। लखवीर सिंह शेखावत को उनकी दो प्रमुख स्टोरी, कथित 'कन्वर्ज़न फैक्ट्री' और गजवा-ए-हिंद के नए पैटर्न पर की गई खोजी पत्रकारिता को लेकर दिया गया, जिसमें कई युवतियों ने नवभारत के कैमरे पर अपनी आपबीती साझा करते हुए प्यार के नाम पर साज़िश, शादी के नाम पर धोखा और धर्मांतरण के षड्यंत्र को एक्सपोज किया था।

End of Feed