Times Now Exclusive: दिल्ली के द्वारका एक्सीडेंट पर चश्मदीद का बड़ा दावा, कही ये बात

दिल्ली के द्वारका इलाके में 3 फरवरी को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। यहां एक एसयूवी कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। इस मामले में एक बड़ा दावा चश्मदीद ने किया है। चलिए जानते हैं -

दिल्ली के द्वारका में हुए एक्सीडेंट मामले में कहा जा रहा है कि एक्सीडेंट करने वाला शख्स नाबालिग है। लेकिन इधर एक चश्मदीद का दावा कुछ और ही है। इधर मृतक में मां ने इसे एक्सीडेंट नहीं, हत्या करार दिया है। चश्मदीद ने जो बड़ा दावा किया है, अगर वह बात सच है तो इस मामले में अब भी काफी कुछ ऐसा है, जो लोगों के सामने नहीं आया है और जांच की जरूरत है।

Delhi-Dwarka accident

दिल्ली के द्वारका एक्सीडेंट मामले में चश्मदीद का एक्सक्लूसिव बयान

चश्मदीद का सनसनीखेज दावा है कि शुरुआत में आरोपी परिवार का कोई अन्य सदस्य इस एक्सीडेंट की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार था। उनका कहना है कि वह एक्सीडेंट की जिम्मेदारी लेने को तैयार थे, ताकि असली ड्राइवर 'नाबालिग' को बचाया जा सके।

End of Feed