पंचकूला में राजस्थान की सियासत का हाईवोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस का आरोप हिमाचल से लौट रहे 18 पार्षद रोके गए

Rajasthan News: कांग्रेस ने तिजारा निगम चेयरमैन चुनाव से ठीक पहले 18 पार्षदों को हरियाणा में रोकने का आरोप लगाया है। पंचकूला पुलिस ने हिरासत से इनकार करते हुए जांच की बात कही है।

Rajasthan News: राजस्थान के तिजारा नगर परिषद में चेयरमैन पद के चुनाव से ठीक पहले हरियाणा के पंचकूला में सियासी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश से लौट रहे उसके समर्थन वाले लगभग 18 पार्षदों को चंडीमंदिर-सूरजपुर टोल प्लाजा के पास हरियाणा पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद कांग्रेस नेता और समर्थक पिंजौर थाने पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के विरोध में धरना दिया।

Congress flags.

कांग्रेस का आरोप पंचकूला में रोके गए राजस्थान के 18 पार्षद

हालांकि, पंचकूला पुलिस ने कांग्रेस के इस आरोप को खारिज कर दिया है। एसीपी राम कुमार के मुताबिक, पुलिस को इन पार्षदों के लापता होने की सूचना मिली है और उनकी लोकेशन अंबाला या शाहबाद के आसपास होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं है और पार्षदों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed