शहर

पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन ने हिरण को दबोचा, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया नजारा

Panna Tiger Reserve: पन्ना टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन पी-141 ने अपने शानदार शिकार कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए हिरण का शिकार किया। यह रोमांचक घटना पर्यटकों के कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर बाघिन द्वारा हिरण के शिकार का वीडियो वायरल हो रहा है। पन्ना टाइगर रिजर्व आए दिन ऐसी रोमांचक घटनाओं का गवाह बनता है।

Image

पन्ना टाइगर रिजर्व

Panna Tiger Reserve: पन्ना टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन पी-141 ने अपने शानदार शिकार कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए हिरण का शिकार किया। यह रोमांचक घटना पर्यटकों के कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर बाघिन द्वारा हिरण के शिकार का वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि बाघिन द्वारा हिरण के शिकार यह दृश्य न केवल पर्यटकों के लिए रोमांचक था, बल्कि वन्यजीवन के प्राकृतिक संतुलन और बाघों के संरक्षण के प्रयासों का अद्भुत उदाहरण भी है। पर्यटक इस अद्वितीय नजारे को देखकर दंग रह गए और उन्होंने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।

पन्ना टाइगर रिजर्व, जो बाघ संरक्षण के लिए जाना जाता है, आए दिन ऐसी रोमांचक घटनाओं का गवाह बनता है। बाघिन पी-141 ने यह साबित कर दिया कि जंगल की रानी होने का ताज उसे यूं ही नहीं मिला है।

एकसाथ दिखे दो बाघ

इससे पहले गुरुवार सुबह पर्यटकों को एक खास नजारा देखने का मौका मिला था। दरअसल, सफारी के दौरान पर्यटकों ने दो बाघों को एक साथ देखा था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article