वायरल न्यूज़

जंगल में पैदल था फॉरेस्ट गार्ड अचानक आ गया टाइगर, फिर जो हुआ रूह कांप जाएगी, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 20, 2025, 03:16 PM IST

Man Vs Tiger Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि फॉरेस्ट गार्ड पेट्रोलिंग पर निकले थे तभी उन्होंने जानवरों की हलचल सुनी। उन्हें तुरंत अंदाजा हो गया कि कोई खतरनाक शिकारी करीब में ही है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

Image

हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि अचानक फॉरेस्ट गार्ड के सामने शिकारी टाइगर आ धमका।(Photo/Instagram)

Man Vs Tiger Viral Video: जंगल की दुनिया में बेशक शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। जंगल में इसके सामने खतरनाक से खतरनाक जानवर टिकने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। मगर ताकत के मामले में टाइगर यानी बाघ को शेर से भी एक्कीस माना जाता है। टाइगर एक बार शिकार पर झपट पड़े तो उसका बचना करीब नामुमकिन सा ही होता है। मगर कल्पना कीजिए वही टाइगर अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो जाए। यकीनन इतना सोचने भर से ही किसी की भी रूह कांप जाएगी। मगर यकीन नहीं करेंगे ऐसा सचमुच हुआ है और इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।

जब टाइगर से हो गया सामना

वायरल वीडियो के बारे में बताया गया है कि ये मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (Satura Tiger Reserve) का है। यहां फॉरेस्ट गार्ड अन्नुलाल भुसारे (Annulal Bhusare) अपने साथी दहल सिंह (Dahal Singh) के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। दोनों साथ में थे तभी उन्होंने कुछ शाकाहारी जानवरों की हलचल सुनी। इससे दोनों ने तुरंत अंदाजा लगा लिया कि जरूर कोई खतरनाक शिकारी आसपास है। माहौल भांपते हुए दोनों तुरंत एक पेड़ पर चढ़ गए और कैमरा ऑन कर लिया।

टाइगर देखकर थम गईं सांसें

अब फ्रेम में जो कुछ नजर आता है किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि फॉरेस्ट गार्ड का अंदाजा बिल्कुल सही साबित हुई। कुछ ही सेकंड में जंगल का सबसे खतरनाक शिकारी टाइगर उनके सामने था। टाइगर धीरे-धीरे आगे की तरफ बढ़ता है, इधर दोनों की सांसें थम जाती हैं। फ्रेम में ये नजारा देखकर साफ पता चलता है कि जंगल में नौकरी करना कितना जोखिम भरा होता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आखिर तक वीडियो देखकर मालूम होता है कि शिकारी जानवर के सुरक्षित दूरी पर जाने के बाद दोनों ने राहत की सांस ली। बता दें कि जंगल का ये हैरान करने वाला वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर Indian Wildlife नाम के हैंड से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article