पीलीभीत में बाघ ने किसान को बनाया शिकार, टुकड़ों में मिला शव; लोगों में दहशत

यूपी के पीलीभीत में बाघ ने किसान को अपना शिकार बनाया है। किसान खेत की सिंचाई कर रहा था, तभी बाघ ने हमला कर दिया। किसान का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है, जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई है।

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र में खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया, जिसके बाद किसान का क्षत-विक्षत शव गुरुवार को दूसरे खेत में मिला। घटना की खबर मिलने पर घटनास्थल पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।

tiger

फाइल फोटो।

खेत की सिंचाई कर रहा था किसान

पीलीभीत बाघ अभयारण्य के उपनिदेशक मनीष सिंह ने बताया कि बांसखेड़ा गांव का निवासी किसान पूरनलाल (55) बुधवार रात गांव के ही नजदीक अपने खेत में सिंचाई करने गया था, उसके साथ परिवार के दो युवक भी गए थे, आधी रात को सिंचाई हो जाने के बाद दोनों युवक घर लौट आए और पूरनलाल ने भी थोड़ी देर बाद घर आने की बात कही थी।

End of Feed