शहर

UP: देवरिया में रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत; 14 घायल

यूपी के देवरिया में रोडवेज बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Accident News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गुरुवार को रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर भीषण टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस मदनपुर-बरांव मार्ग से होकर आजमगढ़ जा रही थी। उन्होंने कहा कि मदनपुर थाना क्षेत्र के बहसुआं गांव के निकट बस को कपरवार की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी।

दो की मौत, 14 घायल

उन्होंने बताया कि बस में सवार बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बिरवापुर गांव निवासी युवक बिट्टन (20) और एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। श्रीवास्तव ने बताया कि इस घटना में 14 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article