वसई में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार ने छीनी तीन जिंदगियां

महाराष्ट्र के वसई में मुंबई–अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से यह दर्दनाक घटना चिंचोटी इलाके में हुई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग उठाई है।

Vasai Road Accident: महाराष्ट्र के वसई क्षेत्र में मुंबई–अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही जान चली गई। इस हादसे से मृतकों के परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है। घटना के बाद नायगांव पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात दो युवक मोटरसाइकिल से मुंबई से नालासोपारा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। जब वे चिंचोटी इलाके में साधना होटल के पास पहुंचे, उसी समय 19 वर्षीय ईश्वर साव सड़क पार कर रहा था। अचानक सामने आए युवक को बचाने का मौका नहीं मिल सका और तेज गति से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि ईश्वर साव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Three Youths Killed in Tragic Accident in Vasai

वसई में दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत

सड़क पर घिसटती चली गई बाइक

इस दुर्घटना में बाइक चला रहे शाहरुख फुलजहा खान और पीछे बैठे अर्जन शेट्टी को भी गंभीर चोटें आईं। दोनों ने कुछ ही देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई, जिससे हादसा बेहद भयावह हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत नायगांव पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

End of Feed