कोटा में बड़ा हादसा, एक पल में भरभरा कर गिरा तीन मंजिला मकान; बाल-बाल बचे लोग

कोटा के गुमानपुरा इलाके में एक तीन मंजिला मकान अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। घनी आबादी के बीच हुए इस हादसे में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

Kota Building Collapse: राजस्थान के कोटा जिले के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब बल्लभबाड़ी इलाके के घोसी मोहल्ले में स्थित तीन मंजिला पुराना मकान अचानक ढह गया। यह घटना घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई, जिससे कुछ देर के लिए आसपास अफरातफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मकान तेज आवाज के साथ अचानक गिर पड़ा, जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, यह इमारत लंबे समय से खाली पड़ी थी, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। यदि मकान में लोग रह रहे होते तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी।

Kota Building Collaspe

कोटा में तीन मंजिला मकान ढहने से मचा हड़कंप

भारी मात्रा में मलबा सड़क पर फैला

मकान गिरने के बाद भारी मात्रा में मलबा सड़क पर फैल गया, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस वजह से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, सड़क किनारे खड़े कुछ दोपहिया वाहन भी मलबे की चपेट में आकर दब गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

End of Feed