शहर

Mathura News: मथुरा में कार ने बाइक को उड़ाया, तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

Image

मथुरा में कार बाइक एक्सीडेंट

मथुरा: जिले के मांट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा मांट-पानीगांव मार्ग पर डांगोली गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

उसने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार था कि मोटरसाइकिल सवार पंकज (24), उनकी पत्नी राधिका (20) तथा छोटा भाई आकाश (18) सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद कार चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। उसने बताया कि वाहन के नंबर से मालिक का पता लगाकर चालक की तलाश की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article