यूपी में यहां जाली नोटों का मिला जखीरा, बाजार में ऐसे उड़ा रहे थे शातिर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुरमें तीन लोगों को जाली नोटों की खपत करते वक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद किये हैं।

शाहजहांपुर : लखनऊ से जाली नोट लाकर शाहजहांपुर जिले के बाजार में खपा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद किये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना पर आज दोपहर बरेली मोड़ पर कार में सवार कुछ लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली।

fake currency Recovred in Shajahanpur

शाहजहांपुर में जाली नोट बरामद

ये गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके पास से 67,500 रुपये मूल्य के 100 तथा 500 रुपये के जाली नोट बरामद किए गए और नीरज कुमार शुक्ला, विवेक कुमार तथा जबर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी लखनऊ तथा शाहजहांपुर के हैं।

End of Feed