Uttarakhand News: स्कूल से घर रोते हुए पहुंची बच्ची, मां के पूछने पर हुआ ये डरावना खुलासा

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर में एक चार साल की बच्ची के साथ स्कूल के तीन नाबालिग बच्चों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। बच्ची ने घर पहुंचकर मां को घटना के बारे में बताया। बच्ची की मां पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है। बच्ची की मां को इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मासूम की मां ने बताया कि उसके स्कूल के तीन नाबालिग लड़कों ने बच्ची की पिटाई करके उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की और दो लड़कों को गिरफ्तार किया, जबकि एक लड़के की तलाश जारी है।

Uttarakhand News

चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

चाल साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

पुलिस ने बताया कि सितारगंज थाना क्षेत्र में चार साल की एक बच्ची से उसके स्कूल में पढ़ने वाले तीन नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आगे बताया कि कथित घटना लौका गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में सोमवार को हुई। बच्ची की मां ने सितारगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह रोज की तरह सुबह आठ बजे अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर आई थी, लेकिन लगभग तीन घंटे बाद बच्ची रोते हुए घर वापस आ गई। उसने बताया कि गांव के ही रहने वाले तीन लड़कों ने स्कूल में उसकी पिटाई की, जिसके बाद से उसके निजी अंग में बहुत दर्द हो रहा है।

End of Feed