शहर

Bengaluru News: रफ्तार का कहर! बाइक में टक्कर मारकर फ्लाई ओवर से गिरी कार, एक की मौत; चार की हालत गंभीर

बेंगलुरु में नियंत्रण खोने पर फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस। इस हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं चार लोग इस हादस में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हासदे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे-

Image

नोएडा में फ्लाईओवर से गिरी कार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां फ्लाईओवर से एक कार नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी क अनुसार मामला मंगलवार तड़के सुबह का है। कार चालक नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। हादसे में 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने मामला की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

फ्लाइवर से नीचे गिरी कार

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब 3:45 बजे कार की एक बाइक से टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। ये कार तमिलनाडु की बताई जा रही है। पता चला है कि हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जबकि दो लोग बाइक पर थे।

चार लोग गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में सभी पांचों को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

(इनपुट -आईएएनएस)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article