Pilibhit News: रामलीला मेला कमेटी के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, नाबालिग समेत तीन की मौत

पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब के विवाद में फायरिंग से तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हुए। घटना के बाद पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Pilibhit Firing News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर हुआ विवाद खूनी रूप में बदल गया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। वारदात के बाद कस्बे में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

pilibhit firing

पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, रामलीला मेला कमेटी के लेन-देन और हिसाब-किताब को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। रात में हुई कहासुनी के बाद स्थिति बिगड़ गई और एक पक्ष की ओर से रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई।। इसमें चार लोगों को गोली लगी। सिर में गोली लगने से 14 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव और कंधे में गोली लगने से अंकित गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित के भाई मोहित गुप्ता को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

End of Feed