AISA के 3 स्टूडेंट की तबीयत बिगड़ी, भूखे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या; नेहा ने लगाए गंभीर आरोप

जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ अनशन कर रहे तीन छात्रों की तबीयत बिगड़ी। आंदोलनकारियों ने पुलिस पर उन्हें जबरन हटाने और हिरासत में लेने की कोशिश का आरोप लगाया है।

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे तीन छात्र कार्यकर्ताओं की तबीयत शनिवार को बिगड़ गई। आंदोलन के आयोजकों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने अनशन के 21वें दिन तीनों कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन स्थल से हिरासत में लेने की कोशिश की। इस आंदोलन में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के कामकाज को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। जिसमें सोनम वांगचुक के साथ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ता नेहा, आमीन और मनीष भी अनशन पर हैं।

Jantar Mantar Protest Hunger Strike

जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ी

दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल से वांगचुक को तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप उन्हें ’’आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल’’ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed