कसाइयों से संबंध रखने वालों को गोबर में दुर्गंध ही मिलेगी, सीएम योगी ने अखिलेश को सुनाई खरी-खरी

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जो गौकशी करवाते थे, गौ तस्करों और कसाइयों के साथ जिनके संबंध थे, वे गौ माता की सेवा करना क्या जानें। उन्हें तो गौ माता के गोबर में दुर्गंध ही मिलेगी। उन्हें अपने कृत्यों में दुर्गंध नजर नहीं आती है।

CM Yogi Wraps Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि गौकशी करवाने और कसाइयों के साथ संबंध रखने वाले सपा के लोग गौ माता की सेवा करना क्या जानें, उन्हें तो गोबर में दुर्गंध ही मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बरेली में विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये निराश्रित गोवंश समाजवादी पार्टी ने दिए हैं और इसीलिए इन्होंने गायों को लावारिस छोड़ दिया था। देखिये ना, समाजवादी पार्टी के मुखिया क्या कहते हैं कि मुझे गोबर से दुर्गंध आती है।

Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वे गौ माता की सेवा करना क्या जानें

उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी के लोग जो गौकशी करवाते थे, गौ तस्करों और कसाइयों के साथ जिनके संबंध थे, वे गौ माता की सेवा करना क्या जानें। उन्हें तो गौ माता के गोबर में दुर्गंध ही मिलेगी। उन्हें अपने कृत्यों में दुर्गंध नजर नहीं आती है। उन्हें गौ माता की सेवा में दुर्गंध नजर आती है और इसीलिए उनके अध्यक्ष के मुंह से यह बात निकल ही गई। आदित्यनाथ ने कहा, इनकी असलियत यही है, जो गौ माता को कसाइयों के हवाले करते थे। हमने कसाइयों को जब जहन्नुम की यात्रा में भेजा तो इनको परेशानी हुई।

End of Feed