शहर

कल का मौसम 02 April 2025 : बादल डालेंगे डेरा, 2 दिन बारिश के साथ आंधी-ओलावृष्टि का खतरा; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 02 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में ठंड का असर खत्म होने बाद गर्मी कहर बरपाने को तैयार है। फिलहाल, मौसम का मिजाज थोड़ा नर्म है, लेकिन आने वाले सप्ताह में यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में तेज धूप के साथ लू चलने का अंदेशा है। पूर्वोत्तर में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं, पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। उधर, दक्षिण भारत केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में मौसम की चाल बदल रही है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कहीं गर्मी, कहीं लू, कहीं बूंदाबांदी और कहीं बर्फबारी से हालत खराब है। उत्तर भारत में फिलहाल तीन दिन से मौसम का मिजाज नर्म है, लेकिन आने वाले दिनों में सूरज के तेवर बढ़ेंगे। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा पंजाब में अगले 2 से 3 दिन में गर्मी और बढ़ेगी। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें से कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट है। स्काईमेट ने 3 से 6 अप्रैल के बीच केरल और कर्नाटक में भीषण बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। उधर, पहाड़ी राज्यों हिमाचल और जम्मू कश्मीर में अब धीरे-धीरे मौसम सामान्य हो सकता है। फिलहाल, अगले 2 दिन बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट है, जिससे तापमान में कमी देखी जाएगी, लेकिन, आने वाले सप्ताह तक घाटी में भीषण सर्दी से काफी राहत होगी।

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। फिलहाल, तेज गर्मी से राहत है। लेकिन कल से सूरज के तेवर काफी तल्ख होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवा आंधी और बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं जारी किया है। पश्चिमी यूपी में भी मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। उधर, राजधानी लखनऊ में लखनऊ सुपर ज्वाइंट और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मैच खेला जाना है, जिस पर मौसम का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। शाम 7 बजे से 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। कमोबेश यही हालात बिहार के विभिन्न जिलों में रहने के आसार हैं।

राजस्थान में कैसा है मौसम

राजस्थान में लगातार तापमान बढ़ रहा है। अगले सप्ताह तक तेज लू चलने का अनुमान है। लेकिन, 5 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल सकता है। स्काईमेट के मुताबिक, 3 अप्रैल को भरतपुर और अलवर समेत पूर्वी राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ सकती हैं। हलांकि, बारिश से बढ़ते तापमान में थोड़ा सा ब्रेक लगेगा। इसके बाद लू की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम' श्रेणी में रही

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम है और वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। आईएमडी ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कमोबेश यही हालात हरियाणा और पंजाब में देखने को मिलेंगे। सुबह हल्की से ठंडक का एहसास होगा। लेकिन, मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

दिल्ली में कितना प्रदूषण है?

राजधानी में अब धीरे-धीरे प्रदूषण का स्तर घट रहा है। अनुमान है कि तेज लू चलने से हवा की क्वालिटी में काफी सुधार होगा। मंगलवार को एक्यूआई 136 रहा जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट है। साथ ही मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 3 अप्रैल को कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति और किन्नौर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी का अंदेशा है। 1 से 7 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, अगले सप्ताह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। कमोबेश यही हालात जम्मू-कश्मीर में है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सिय के आसापास है, जिससे दिन में भी कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई29 °C36 °C
दिल्ली16 °C34°C
चंडीगढ़14 °C33 °C
भोपाल24 °C36 °C
जयपुर21 °C34 °C
लखनऊ20 °C36 °C
पटना23 °C37 °C
कश्मीर1 °C14 °C
शिमला6 °C22 °C

कहां लू अलर्ट?

स्काईमेट ने बताया कि पिछले 2 से 3 दिन से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। ओडिशा में 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच गया है, जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

कब आएगा प्री मॉनसून?

मध्य भारत के कुछ भागों में 19 मार्च से प्री मॉनसून संकेत मिल रहे हैं। इनमें बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, एमपी का पूर्वी भाग, तेलंगाना और पूर्वी भारत में प्री मॉनसून एक्टिव हो सकता है। 19 मार्च से पहाड़ी राज्य कश्मीर, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जिससे हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।

हीटवेव क्या है?

भीषण गर्मियों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाता है। हीटवेट तब होती है जब किसी खास जगह पर तीन दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान असामान्य रूप से गर्म होता है। इसे उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु और पिछले मौसम के संबंध में माना जाता है। इस दौरान तापमान सामान्य औसत से अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव कहा जाता है। खासकर, मार्च से जून के दौरान और कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई के महीने में ये स्थिति बनती है। हीटेवव के दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर पानी की कमी बुखार, उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।

हॉट डे क्या होता है?

हॉट डे की स्थिति तब होती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 5 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे भी अधिक होता है। इस दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच ये स्थिति देखी जाती है। मौसम विभाग ऐसा तापमान देख हॉट डे घोषित कर देता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article