भारतीय रेलवे अनोखी है। यह दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। रेलवे का तेजी से विकास भी हो रहा है। भारतीय रेलवे का रंग-रूप भी तेजी से बदल रहा है। भारतीय रेल के कई स्टेशनों के अजीब-ओ-गरीब नाम भी आपने सुने होंगे। लेकिन यहां हम आज आपको एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बता रहे हैं, जिसके बीच से दो राज्यों की सीमा रेखा गुजरती है। तो फिर देर किस बात की चलिए जानते हैं, इस स्टेशन का नाम क्या है? किन दो राज्यों के बॉर्डर पर मौजूद है यह रेलवे स्टेशन और इसकी खासियत क्या है -
रेलवे स्टेशन
यहां है ये अनोखा स्टेशन
भारतीय रेलवे का यह अनोखा स्टेशन महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में मौजूद है। स्टेशन का नाम नवापुर है और यह भारतीय रेलवे के पश्चिमी रेलवे जोन के अंतर्गत आता है। नवापुर रेलवे स्टेशन का आधा हिस्सा गुजरात के तापी जिले में आता है। 800 मीटर लंबे इस रेलवे स्टेशन का 300 मीटर लंबा हिस्सा महाराष्ट्र और 500 मीटर हिस्सा गुजरात में आता है।दोनों राज्यों में आधी-आधी बेंच
रेलवे स्टेशन अपने आप में अनोखा है। यहां पर लगी एक बेंच को बीच में पेंट किया गया है, जिसके एक ओर गुजरात और एक ओर महाराष्ट्र है। इतना ही नहीं, स्टेशन पर टिकट काउंटर तो महाराष्ट्र में है, लेकिन स्टेशन मास्टर का कमरा गुजरात में आता है। यहा पर टॉयलेट एक राज्य में तो वॉशबेसिन दूसरे राज्य में है।नवापुर रेलवे स्टेशन
