200 की रफ्तार, 3 घंटे में 430 किलोमीटर करेगी पार; केरल में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन; बनेगा तिरुवनंतपुरम-कन्नूर कॉरिडोर

केरल के तिरुवनंतपुरम–कन्नूर तक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित कर सेमी बुलेट ट्रेन चलाने की दिशा में संशोधित प्रस्ताव पेश किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार ट्रेनें अधिकतम 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जिससे करीब 430 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे 20 मिनट में पूरी हो सकेगी।

कोंकण रेलवे के पूर्व चेयरमैन ई. श्रीधरन ने केरल के लिए सेमी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का संशोधित प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने दावा किया कि नई योजना पहले की तुलना में तेज, कम लागत वाली और न्यूनतम भूमि अधिग्रहण वाली होगी। यह कॉरिडोर तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक प्रस्तावित है और नए प्लान में पथानामथिट्टा और मलप्पुरम को भी शामिल किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार ट्रेनें अधिकतम 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जिससे करीब 430 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे 20 मिनट में पूरी हो सकेगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 56,500 करोड़ रुपए बताई गई है।

Thiruvananthapuram Kannur High Speed ​​Rail Corridor

बुलेट ट्रेन (फोटो-Istock)

हाई-स्पीड रेल की क्या होंगी खासियतें

मीडिया को जानकारी देते हुए श्रीधरन ने कहा कि परिचालन ऊर्जा लागत का एक-तिहाई हिस्सा बचाया जा सकेगा, क्योंकि बिजली का उत्पादन परियोजना संचालित करने वाली कंपनी स्वयं करेगी। हाई-स्पीड रेलवे एक सेवा-उन्मुख व्यवस्था (Service Oriented System) होगी और न्यूनतम किराया स्तर पर रखा जाएगा, जो मोटे तौर पर एसी चेयर कार किराए के बराबर होगा। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, समयपालन और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

End of Feed