शहर

Bihar: दानापुर की ज्वेलरी शोरूम से 50 लाख के गहने और 35000 नकद उड़ा ले गए चोर; पूछताछ में जुटी पुलिस

Danapur Robbery Case: दानापुर के सगुना मोड़ स्थित जीवा ज्वेलरी शोरूम में पांच हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि ज्वेलरी शोरूम में लूटपाट का मामला सगुना मोड़ पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है, इसलिए वहां के पुलिसकर्मियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Image

ज्वेलरी शोरूम में लूटपाट

Photo : Times Now Digital

Danapur Robbery Case: दानापुर के सगुना मोड़ स्थित जीवा ज्वेलरी शोरूम में पांच हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधी शोरूम से करीब 40 से 50 लाख रुपये की ज्वेलरी और 35,000 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने शोरूम कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही उन्होंने बताया कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि ज्वेलरी शोरूम में लूटपाट का मामला सगुना मोड़ पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है, इसलिए वहां के पुलिसकर्मियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ज्वेलरी शोरूम लूटपाट मामले में जो भी दोषी होगा, इस पर कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल, पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article