शहर

बिहार में 15 अप्रैल को हो सकता है नए सीएम का शपथ ग्रहण, सबसे बड़ा सस्पेंस- कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

Nitish Kumar: खबर है कि नीतीश के इस्तीफा देने के अगले दिन यानी 15 अप्रैल को गांधी मैदान में भाजपा के सीएम के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार का गठन होगा।

Image

नीतीश कुमार की जगह कौन लेगा?

Photo : PTI

Bihar NeW CM: बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण पर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। खबरों के मुताबिक, 14 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार अपनी सरकार की कैबिनेट की आखिरी बैठक कर सकते हैं और उसी दिन बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके बाद 15 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले लेंगे। मुख्यमंत्री पद किसे सौंपा जाएगा, ये सस्पेंस बना हुआ है।

15 अप्रैल को हो सकता है शपथ ग्रहण

खबर है कि नीतीश के इस्तीफा देने के अगले दिन यानी 15 अप्रैल को गांधी मैदान में भाजपा के सीएम के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार का गठन होगा। विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने के लिए 16 अप्रैल से संसद का तीन दिन का विशेष सत्र शुरू हो रहा है, जिसमें नीतीश हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि नीतीश संसद सत्र से पहले बिहार में बदलाव की सारी औपचारिकताएं पूरी करवा देंगे।

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव की आहट तेज हो गई है। पटना के सियासी गलियारे में हलचल उस वक्त बढ़ गई जब रविवार को 20 घंटे के भीतर सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दूसरी बार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश में नई सरकार के गठन की कवायद अब अपने अंतिम चरण में है।

क्या सम्राट चौधरी संभालेंगे कमान?

क्या सम्राट चौधरी संभालेंगे कमान?

सरकार गठन की प्रक्रिया तेज, विजय चौधरी ने दिए संकेत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी के बीच हुई इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि नई सरकार बनाने की तैयारी जोरों पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सरकार के गठन में बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। विजय चौधरी ने मुस्कराते हुए कहा कि थोड़ा सा सब्र कर लीजिए, जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा और पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी।

मुख्यमंत्री के चेहरे पर सस्पेंस और भाजपा की भूमिका

सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बना हुआ है। इस पर विजय कुमार चौधरी ने साफ किया कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, यह तय करना भारतीय जनता पार्टी (BJP) का काम है। उन्होंने बताया कि भाजपा की अपनी एक आंतरिक प्रक्रिया होती है जिसके जरिए वे चेहरा तय करते हैं। भाजपा जब नाम तय कर NDA के सामने लाएगी, तब NDA के सभी विधायक उस पर अपनी राय रखेंगे और सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article