'आने वाले दिन AAP के लिए अच्छे नहीं हैं', CAG रिपोर्ट पर लवली बोले-बुरी तरह फसेंगे आप के नेता

Delhi CAG Report : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि दिल्ली की आबकारी नीति मामले पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में भारी अनियमितताएं उजागर हुई हैं और आने वाले दिन आम आदमी पार्टी के लिए 'अच्छे' नहीं हैं।

Delhi CAG Report : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि दिल्ली की आबकारी नीति मामले पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में भारी अनियमितताएं उजागर हुई हैं और आने वाले दिन आम आदमी पार्टी के लिए 'अच्छे' नहीं हैं। लवली ने गुरुवार को दावा किया कि इस रिपोर्ट के आने के बाद AAP के नेता शराब घोटाले में और बुरी तरह फंसने वाले हैं। लवली को दिल्ली विधानसभा को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।

Lovely

दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं लवली।

विजेंदर गुप्ता ने रिपोर्ट को CAG के पास भेजा

गांधी नगर से भाजपा विधायक ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट में भारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। आने वाले दिन AAP के लिए अच्छे नहीं हैं। सदन में सभी तरह के विचार रखे गए। आप के नेता सीएजी की रिपोर्ट से डरे हुए हैं, इसलिए वे हर दिन कुछ न कुछ नई बात लेकर आए। जाहिर है कि इस शराब घोटाले में वे बुरी तरह से फंसने वाले हैं। सीएजी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस मामले पर सभी सदस्यों की चर्चा होने के बाद स्पीकर के पास इस मामले में आगे बढ़ने का अधिकार होगा। लोक लेखा समिति (PAC) को भी इस पर चर्चा करनी चाहिए। इस बीच, विधानसभा के स्पीकर विजेंदर गुप्ता ने सीएजी की इस रिपोर्ट को पीएसी के पास भेजने का फैसला किया है। उन्होंने पीएसी से तीन महीने के भीतर इस पर अंतिम रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

End of Feed