कश्मीर में बर्फबारी से सड़क रेल मार्ग प्रभावित, उत्तर भारत में 2 दिन आंधी-बारिश बिगाड़ेगी मिजाज; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
उत्तर भारत में मौसम के तेवर चढ़े हुए हैं। पहाड़ों में कड़ाके की सर्दी से बुरा हाल है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मे बादलों के छाए रहने के साथ बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। दक्षिण और पश्चिम भारत यानी केरल, तमिलनाडु, आंध्र और गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। इधर, हरियाणा-पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर में दिन में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इसी तरह मौसम से जुड़ी ताजा तरीन खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े रहिए।
कश्मीर में बर्फबारी से सड़क रेल मार्ग प्रभावित, उत्तर भारत में 2 दिन आंधी-बारिश बिगाड़ेगी मिजाज; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
राजस्थान के इन हिस्सों में कल होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में बारिश जारी
आज इन जगहों पर आंधी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश से बाढ़ और भूस्खलन
कश्मीर में रातभर हुए हिमपात से रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित
जम्मू में भारी बारिश के कारण 2 लोगों की मौत
भारत-नेपाल सीमा पर राज्य के कई जिलों में भूकंप के झटके
दिल्ली में कब खत्म होगी सर्दी
74 साल में दिल्ली सबसे गर्म
राष्ट्रीय राजधानी मे बुधवार को इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस वर्ष फरवरी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 27 फरवरी 2023 को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के जितना है। जबकि फरवरी 2024 में अधिकतम तापमान इससे थोड़ा कम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है।
दिल्ली में प्रदूषण कितना है?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 247 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है
दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान दर्ज
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस वर्ष फरवरी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 27 फरवरी 2023 को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के जितना है। जबकि फरवरी 2024 में अधिकतम तापमान इससे थोड़ा कम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है।
यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक, लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी बदलते मौसम का असर देखने को मिलेगा।28 फरवरी और 1 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे के छाए रहने की संभावना है।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा, जानें
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले 2 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है, जिससे तापमान में कमी देखी जा सकती है। हालांकि, सुबह शाम काफी ठंड महसूस हो रही है। खासकर, सुबह अभी भी अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
नोएडा, गाजियाबाद में बादलों की आवाजाही
एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में बारिश की संभावना है। गुरुवार को कई हिस्सों में बारिश हुई है।
