शहर

Aaj Ka Mausam 28 February 2025: बारिश मारेगी एंट्री, आंधी तूफान के साथ होगी ओलावृष्टि; इन राज्यों में गिर सकती है बिजली

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 28 February 2025: उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फरवरी माह के आखिरी दिन बादलों की आवाजाही के बीच हल्की मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। कई इलाकों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

आज का मौसम

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega (आज का मौसम): उत्तर भारत के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। स्काईमेट वेदर’ मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी के कारण आज से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आने और तीन या चार मार्च तक स्थिर रहने का अनुमान है। इस दौरान ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मार्च के पहले सप्ताह में नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पहाड़ियों में बर्फबारी के साथ-साथ हवा के रुख में बदलाव होगा। उन्होंने बताया कि 10 मार्च के आसपास दिल्ली में सर्दी का मौसम खत्म हो जाएगा, जिसके बाद वायुमंडलीय दबाव फिर से बढ़ने लगेगा और तापमान में और गिरावट नहीं होगी।

हरियाणा में कहां होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ शामिल हैं। नरवाना, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जिंद (हरियाणा) में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। आईएमडी ने बताया कि करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों (हरियाणा), शामली, कांधला (यूपी) में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

शहर का नाम न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
चंडीगढ़13 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर-1 डिग्री सेल्सियस 7 डिग्री सेल्सियस
शिमला4 डिग्री सेल्सियस 9 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ18 डिग्री सेल्सियस 31 डिग्री सेल्सियस
कानपुर17 डिग्री सेल्सियस 31 डिग्री सेल्सियस
पटना21 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस
भोपाल19 डिग्री सेल्सियस 32 डिग्री सेल्सियस
जयपुर18 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस
मुंबई26 डिग्री सेल्सियस 34 डिग्री सेल्सियस
हैदराबाद19 डिग्री सेल्सियस 33 डिग्री सेल्सियस
चेन्नई18 डिग्री सेल्सियस 31 डिग्री सेल्सियस

हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी

आईएमडी ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में जारी बारिश या बर्फबारी गतिविधि और आसपास के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। आज दिन के समय मौसम की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में और 28 फरवरी को उत्तराखंड में भारी वर्षा या बर्फबारी होने के आसार हैं। 28 फरवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी की लहर बनने का अनुमान है।

देहरादून में ताजा बर्फबारी होने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। साथ ही तापमान गिरने से एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर में लंबे शुष्क दौर के बाद पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश हो रही, जिससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है। क्षेत्र में आज ताजा बर्फबारी होने के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) श्रीनगर हवाई अड्डे के रनवे पर बर्फ हटाने में लगा हुआ है।

मार्च में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 1 मार्च को तेज तूफान के साथ तेज बारिश का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है, जिसके चलते अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में यह दर्शाया गया है कि लगातार बढ़ते अधिकतम तापमान में इस दौरान गिरावट दर्ज की जाएगी और दिन में हो रही इस गर्मी से भी लोग राहत महसूस करेंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article