Iran-Israel War: अबू धाबी एयरपोर्ट पर जबरदस्त हमला, तेलंगाना का युवक घायल; मां-बाप ने सरकार से लगाई वापसी की गुहार

Iran-Israel War: इजराइल-ईरान के बीच जारी जंग का असर खाड़ी देशों पर है। इस बीच अबू धाबी एयरपोर्ट पर एक हमले में तेलंगाना का युवक बुरी तरह घायल हो गया हैं। पीड़ित के पिता ने बेटे को घर वापस लाने की गुजारिश की है।

तेलंगाना : इजराइल-ईरान की ओर से एक-दूसरे पर मिसाइल और लॉन्चर से निशाना लगाया जा रहा है। ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाज गूंजती रही और विमानों को उड़ान भरते देखा गया। इजराइली सेना ने कहा कि उसने तेहरान और इस्फ़हान में बैलिस्टिक मिसाइलों के उत्पादन और भंडारण स्थलों पर हवाई हमले किए। इस पूरे युद्ध का असर पश्चिम एशिया के अधिकांश देशों में दिखाई दे रहा है। इसी बीच अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ईरान से जुड़े एक हमले में तेलंगाना के एक युवक को मामूली चोटें आईं। उसके माता-पिता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Telangana man injured in attack near Abu Dhabi airport

(सांकेतिक फोटो-AI)

बेटे की वापसी को लेकर पिता चिंतित

राजन्ना सिरसिल्ला जिले के पोथिरेड्डीपल्ले गांव के निवासी एन राजेश्वर राव इस घटना में घायल हो गए। पीड़ित के पिता प्रभाकर राव ने कहा कि बेटा हवाई अड्डे के हाउसकीपिंग विभाग में काम कर रहे था। इस हमले में कई अन्य लोग मामूली चोटों के साथ बच गए। प्रभाकर राव ने पीटीआई वीडियो को बताया कि मेरा बेटा एक साल से वहां काम कर रहा है। वह हवाई अड्डे पर काम करता है। हमले में उसे चोटें आईं। उसने वीडियो कॉल पर हमसे बात की, लेकिन वह हमें अपनी चोटें नहीं दिखा रहा है। मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा जल्द से जल्द घर लौट आए।

End of Feed