हीटवेव से बेहाल तेलंगाना, अब तक 16 लोगों की मौत; सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

तेलंगाना में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। हीटस्ट्रोक की चपेट में आने से अब तक 7 जिलों में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

Telangana Heatwave Alert: तेलंगाना में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हीटस्ट्रोक के कारण अब तक 7 जिलों में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

Telangana heatwave

तेलंगाना में भीषण गर्मी के कारण तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है और प्रदेश के कई जिलों में लू की स्थिति भी देखने को मिल रही है। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जिसे देखते हुए राजस्व, आवास, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात समीक्षा बैठक की। जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नागरिकों की सुरक्षा और राहत के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं। मंत्री ने अधिकारियों को गांवों और शहरों में पक्षियों व जानवरों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने को कहा है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल और छांव की व्यवस्था बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।

End of Feed