तेज प्रताप ने बिहार के मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप,दिल्ली के होटल में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का दावा

संजय कुमार सिंह बिहार की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार में मंत्री हैं और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) से जुड़े हैं। यह पार्टी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में है। संजय कुमार सिंह ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में महुआ विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव को हराया था।

जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने रविवार को बिहार के मंत्री संजय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि दिल्ली दौरे के दौरान संजय सिंह ने एक होटल की महिला कर्मचारी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी।

Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो)

तेज प्रताप बोले- वीडियो फुटेज हासिल कर रहा हूं

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाते हुए कहा कि मैं इस छेड़छाड़ की घटना से जुड़े वीडियो फुटेज ढूंढने की कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही यह वीडियो बिहार की जनता के सामने पेश किया जाएगा। तेजप्रताप ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने के लिए संजय कुमार सिंह ने कथित तौर पर 25 लाख रुपये भी खर्च किए हैं। इस दौरान तेज प्रताप ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि यह एक गंभीर मामला है, जिसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।

End of Feed