मुंबई के बाद अब ठाणे में बारिश बनी काल, पानी में फैले करंट ने ली किशोरी की जान

ठाणे में मूसलाधार बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बारिश के पानी में फैले करंट की चपेट में आने से 16–17 वर्षीय किशोरी की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा इलाके में तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बारिश के पानी में फैले करंट की चपेट में आने से 16 से 17 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। बता दें कि मुंब्रा के स्थित यास्मीन पार्क की बी विंग में रहने वाली किशोरी किसी काम से इमारत के बाहर निकली थी। इसी दौरान बारिश के पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।

Thane Rain Electrocution

ठाणे में दर्दनाक हादसे में किशोरी की मौत

मामले की जांच शुरू

ऐसे में परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत किशोरी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय नगरसेवक पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

End of Feed