Teacher’s Day 2026 : ज्ञान, साधना और संस्कार की पावन भूमि है यूपी’... शिक्षक दिवस पर CM योगी ने गिनाई विरासत

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की प्राचीन ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षक आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार के जरिए इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाकर उसका भविष्य गढ़ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने ’इंस्टाग्राम अकाउंट’ पर एक ’सेल्फी वीडियो’ साझा कर उत्तर प्रदेश की प्राचीन ज्ञान परंपरा को याद किया और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Teacher’s Day 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश की विशिष्ट ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप में नयी पीढ़ी तक पहुंचाने वाले सभी गुरुजनों और शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं’’ देते हुए कहा, ’’उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से ज्ञान, साधना और संस्कारों की पावन भूमि रहा है। काशी ने विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया था। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज भी सनातन ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र रहे हैं।

End of Feed