ड्रोन से हथियारों की तस्करी! तरनतारन में गिरे 70 कारतूस बरामद, BSF का सर्च ऑपरेशन जारी

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव डल्ल में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए पीले पैकेट से 70 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बीएसएफ और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

Punjab News: तरनतारन के सीमावर्ती इलाके में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है। खेमकरण हलके के गांव डल्ल में उस समय हड़कंप मच गया जब सरहद पार से आए एक ड्रोन ने गांव में पीले रंग का संदिग्ध पैकेट गिरा दिया। पैकेट से हथियारों की तस्करी के खतरनाक मंसूबे उजागर हुए हैं।

tarantaran bsf pak live ammunition

पीले रंग के पैकेट से मिले 70 जिंदा पाकिस्तानी कारतूस

सीमा पर ड्रोन की संदिग्ध हलचल

घटना खेमकरण हलके के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव डल्ल की है। ग्रामीणों ने आसमान में ड्रोन की आवाज सुनी और कुछ ही देर बाद एक खेत में पीले रंग का संदिग्ध पैकेट गिरते देखा। पैकेट गिरते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत Border Security Force (BSF) और स्थानीय पुलिस को दी।

End of Feed