शहर

दिल्ली के नए LG तरनजीत सिंह संधू को ट्रंप ने दी बधाई, बोले- रिश्तों में आएगी और मजबूती

पूर्व राजनयिक Taranjit Singh Sandhu ने दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए भारत-अमेरिका संबंधों की सराहना की।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तरनजीत सिंह संधू की नियुक्ति पर बधाई दी (Truth Social/@realDonaldTrump)

Trump On Taranjit Singh Sandhu: पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) के रूप में शपथ ली। इस नियुक्ति पर न केवल देश, बल्कि विदेश से भी बड़ी प्रतिक्रिया आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए संधू को बधाई देते हुए भारत-अमेरिका संबंधों में उनकी भूमिका की जमकर सराहना की है।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

राष्ट्रपति ट्रंप ने संधू की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "दिल्ली के नए उपराज्यपाल बनने पर तरनजीत सिंह संधू को बहुत-बहुत बधाई! एक अनुभवी राजनयिक और अमेरिका में पूर्व राजदूत के रूप में, उन्होंने हमेशा अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने के प्रति गहरी प्रतिबद्धता दिखाई है। मैं दिल्ली की प्रगति का नेतृत्व करने और वैश्विक संबंधों को आगे बढ़ाने में उनकी सफलता की कामना करता हूं।"

शपथ ग्रहण समारोह में LG की अपील

राज निवास (लोक निवास) में आयोजित एक समारोह में दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने संधू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मंच पर मौजूद रहीं।

शपथ लेने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए LG तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि दिल्ली मेरी 'कर्मभूमि' रही है। मैंने यहां पढ़ाई की है और काम भी। दिल्ली के विकास के लिए हम सभी स्टेकहोल्डर को मिलकर काम करना होगा। पीएम मोदी का भारत के लिए एक विजन है और दिल्ली उस विजन का केंद्र है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम चुनौतियों को अवसरों में बदलें और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाधान पर ध्यान दें।"

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया स्वागत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए उपराज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार उनके मार्गदर्शन में काम करने के लिए तत्पर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संधू के अनुभव से दिल्ली की विकास दर में तेजी आएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article