Shahjahanpur Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। शाहजहांपुर में एक कार और टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टैंकर से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सांकेतिक फोटो।
हादसे में दो लोगों की मौत
हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शाहजहांपुर के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहजहांपुर-जलालाबाद रोड पर जमुनिया गांव के पास यह दुर्घटना हुई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जलालाबाद की ओर से आ रही कार सामने से आ रहे एक टैंकर से टकरा गई, जिसमें कार ड्राइवर सौरभ (32) और रामपाल (62) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बतायाff कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
बीते दिनों 11 की हुई थी मौत
इधर, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही मृतकों के परिवार को सूचना भेज दी गई है। इससे पहले पिछले महीने एक खड़ी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और करीब दर्जनभर लोग घायल हुए थे।
इनपुटः भाषा
