शहर

VIDEO: मुजफ्फरनगर में शोभायात्रा में तलवारें लहराईं, मॉडिफाइड बाइक से खतरनाक स्टंट, बाइक से निकाली पटाखों जैसी आवाज

मुजफ्फरनगर में माता अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुछ युवकों ने बाइकों से स्टंट कर हुड़दंग मचाते हुए आस्था के नाम पर तलवार फरसा हवा में लहराकर सनसनी फैल दी।

Image

पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में माता अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई गुजारी थी इस दौरान कुछ युवकों ने बाइकों से स्टंट कर हुड़दंग मचाते हुए आस्था के नाम पर तलवार फरसा हवा में लहराकर सनसनी फैल दी थी। जिसकी कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

इन वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आई और आनन फानन में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर 5 अभियुक्त शुभम,अमरीश, मन्नू, मनोजपाल और प्रवीण पाल को गिरफ़्तार वे शस्त्र भी बरामद कर लिए है जिनको यात्रा में लहराया गया था।

'किसी प्रकार का हुड़दंग और शास्त्रों का प्रदर्शन ना हो'

जिसकी अधिक जानकारी देते हुए सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि देखिए सोशल मीडिया पर जो वीडियो चल रहा है। इसमें एक यात्रा में कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग और तलवारबाजी की जा रही है। इस संबंध में बताना है कि यात्रा के पूर्व में इस संबंध में थाने पर मीटिंग भी की गई थी और लोगों को बताया भी गया था। किसी प्रकार का हुड़दंग और शास्त्रों का प्रदर्शन ना हो।

पांच लोग अरेस्ट, तलवारें भी बरामद

परंतु जो वीडियो प्राप्त हुआ उसमें हुड़दंग और तलवारबाजी स्पष्ट रूप से दिख रही है। नई मंडी पुलिस ने उस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए। वीडियो का सत्यापन किया और उसमें पांच लोगों को अरेस्ट भी कर लिया। तलवारें भी बरामद हो गई हैं उन पर सुसंगत धाराओं में हुड़दंग प्रदर्शन और इनोसेंस फैलाने के गंभीर धाराओ में अभियोग दर्ज कर लिए हैं।

पांचों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा

उन पांचों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया। शस्त्र को भी बरामद कर लिया गया है। वीडियो में कुछ और लोग बचे हैं। शीघ्र ही नई मंडी सत्यापन करके उन लोगों पर भी वैधानिक कारवाही करेगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article