शाहजहांपुर में शिक्षा क्रांति का नया अध्याय, पूर्व गृह राज्यमंत्री ने की 222 करोड़ की संपत्ति विश्वविद्यालय को समर्पित

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिक्षा और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ा एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कदम सामने आया है, जहां मुमुक्षु आश्रम की विशाल भू-संपत्तियों को स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती द्वारा शिक्षा के नाम समर्पित किया गया। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Swami Chinmayanand Saraswati: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शैक्षिक और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ा एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम सामने आया है, जिसने पूरे जिले को गर्व का अनुभव कराया है। मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा योगदान देते हुए आश्रम की लगभग 222 करोड़ रुपये मूल्य की भू-संपत्तियां राज्यपाल के नाम करते हुए राजकीय एस.एस. यूनिवर्सिटी को समर्पित कर दी हैं। यह कदम केवल संपत्ति के हस्तांतरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

Swami Chinmayanand Saraswati

पूर्व गृह राज्यमंत्री ने 222 करोड़ की भू-संपत्तियां कीं राज्यपाल के नाम

स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती खुद आज रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत दान पत्र के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बरेली प्रोफेसर सुधीर चौहान, विश्वविद्यालय कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य, एसएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अवनीश कुमार मिश्रा और एसएसएमवी के सचिव अशोक अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे। यह पूरी प्रक्रिया सब-रजिस्ट्रार धर्मेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई। मुमुक्षु आश्रम की ओर से स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने दस्तखत किए, जबकि राज्यपाल की ओर से प्रोफेसर सुधीर चौहान ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य और डॉ. अवनीश कुमार मिश्रा ने गवाह के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

End of Feed